चितरंगी: ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को 8 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर करेंगे पुरस्कृत
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के सिलसिले में सिंगरौली कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय चरण दिनांक 03अप्रैल को कुल 3385 प्रतिभागीयो भाग लिया।