तुरकौलिया: तुरकौलिया में बिजली विभाग माईकिंग कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने की सूचना दे रहा है, नहीं कटेगा लाइन
बिजली विभाग सोमवार 11 बजे से तुरकौलिया के विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने की सूचना दे रही है। सूचना में कहा जा रहा है,कि जिनका भी बिल दो हजार से अधिक है,वे अपना बिल जमा करवा दें,नही तो लाइन काट दिया जाएगा। साथ ही यह भी सूचना दी जा रही,कि यदि वे बाईपास बिजली का उपयोग कर रहे है,तो सुधर आएं,नही तो पकड़े जाने पर FIR व जुर्माना।