तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने तीन न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
तुरकौलिया पुलिस अलग अलग जगहों से न्यायालय के तीन वारंट को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार 4 बजे बताया कि पकड़े गए वारंटियों में थाना क्षेत्र के बसवरिया टोला का अशोक शर्मा,सेमरा टोला का नेयाज अहमद व निमुइया गांव का सुरेश पासवान है। सभी को सम्बंधित न्यायालय में उपस्थित कराया गया। इनको न्यायालय द्वारा कई नोटिस दिया गया था।