तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने महनवा बाजार से 13 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 महिला तस्कर और 1 शराबी को गिरफ्तार किया
तुरकौलिया पुलिस 13 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर व एक शराबी को गिरफ्तार कर रविवार 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महनवा बाजार से 13 लीटर फ्रूटी शराब के साथ रीना देवी को गिरफ्तार की। जबकि एक शराबी को गिरफ्तार किया गया ,जो बेलघटी का राजू बैठा है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।