झुंझुनू: झुंझुनू नगर परिषद की टीम ने शहर की रोड नंबर 3 और बाकरा रोड से हटवाया अतिक्रमण
झुंझुनू नगर परिषद की टीम ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास शहर की रोड नंबर 3 और 3 नंबर रोड से बाकरा गांव जाने वाली रोड पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया, साथ ही बाकरा रोड पर पड़े एक लड़कियों के ढेर को भी जेसीबी ने हटा कर रास्ता खुलवाया, नगर परिषद के अधिकारी राजीव जानू ने बताया लंबे समय से रास्ता जाम करने की शिकायत नगर परिषद में आ रही थी