झुंझुनू: चिराना की पहाड़ियों में पैंथर का मूवमेंट, वाटर पॉइंट पर पानी पीते हुए दिखा, ग्रामीणों को देखकर वापस पहाड़ियों में भागा
चिराना पहाड़ियों में एक बार फिर पैंथर का मूवमेंट देखने को मिला है। ग्रामीणों ने एक पैंथर के शावक को वाटर पॉइंट पर पानी पीते हुए देखा। गुरुवार दोपहर को इस घटना का वीडियो सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि पानी पीने के बाद पैंथर वापस पहाड़ियों की ओर भाग गया।