झुंझुनू: 7 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी दिशा की बैठक, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने दी जानकारी
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 7 जनवरी को दोपहर 1 बजे झुंझुनू सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बुधवार शाम करीब 4 बजे जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना, दीनदयाल अन्तोदय, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।