झुंझुनू: झुंझुनू जिला कलेक्टर ने उदावास और पातूसरी गांव में जन समस्याओं का निस्तारण किया
झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा और झुंझुनू उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे के आसपास जिले के उदावास और पातूसरी गांव में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जनसुनवाई में सड़क मरम्मत और पानी की समस्याएं मुख्य रूप से उठकर सामने आई जिनको निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं