हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार
लोहसिंघना थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग के सक्रिय सदस्य जियाउल रहमान उर्फ मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 5 खोखा और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग किसी बड़ी घटना की तैयारी में जुटा है। एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में SIT टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।