कोटपूतली: अलवर: एसीबी की बड़ी कार्रवाई में कृषि अधिकारियों से ₹2.63 लाख कैश बरामद
Kotputli, Alwar | Jul 2, 2026
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कृषि विभाग के अधिकारियों से 2 लाख 63 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं। एसीबी की एसआईयू टीम ने शाहपुरा पुलिया, जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टाटा सफारी रोककर तलाशी ली। कृषि अधिकारी महेश कुमार मीणा के बैग से 1.48 लाख और चन्दा राम गुर्जर से 1.15 लाख मिले।