भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी मनोज, शेरसिंह व हासेमऊ के सुरेशचंद्र अपने गांव में गाली गलौज व झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम करीब 4 बजे मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय भेजा गया है। सभी पर शांतिभंग की कारवाई की गई है।