काशनगर थाना क्षेत्र से लापता तीन छात्रों को सहरसा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर मानसी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बेहतर टीमवर्क की लोगों ने सराहना की। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।