चौरीचौरा थानाक्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नम्बर 11 निवासी विहिप नगर अध्यक्ष एवं स्वर्ण व्यवसायी अमित वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।