शामली रोड पर दबंगों की दबंगई, काली नदी पुल पर व्यक्ति को पीट-पीटकर किया लहूलुहान जनपद मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शामली रोड स्थित काली नदी पुल पर आज सरेराह दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।