मीनापुर: मुस्तफगंज कर्पूरी भवन में पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी दी
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफगंज बाजार स्थित कर्पूरी भवन में पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में बैठक की। बैठक में पूर्व राजद विधायक मुन्ना यादव ने वर्तमान जदयू विधायक अजय कुमार द्वारा एक जाति को लेकर दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।