जगाधरी: वर्कशॉप के गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार का हुआ आयोजन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से खुले में दीवान सजाकर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें यमुनानगर के साथ आसपास की जनता ने भी पहुंचकर कीर्तन दरबार में अपनी हाज़िरी लगाई। आई संगत के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लंगर का भी आयोजन किया गया।