जांजगीर: करही गोलीकांड का खुलासा, 'ऑपरेशन हंट' के तहत 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा पुलिस ने बहुचर्चित करही गोलीकांड मामले का खुलासा करते हुए “ऑपरेशन हंट” के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब एक माह पहले ग्राम करही में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने आर्थिक विवाद, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और आपसी रंजिश को हत्या की मुख्य वजह बताया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत कुमार बघेल, भूषण बघेल और अमित टंडन शामिल।