त्योंदा: जिले के उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Tyonda, Vidisha | Mar 26, 2025 कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जिले के सभी 190 उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गेंहू उपार्जन केन्द्र के प्रशासक, समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी एवं आपरेटर को निर्देशित किया है कि उपार्जन केन्द्रों में इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर, लैपटाप प्रिंटर के अतिरिक्त विद्युत एवं जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराएं।