त्योंदा: जिले में गेहूं भूसे के परिवहन पर लगा प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Tyonda, Vidisha | Mar 21, 2025 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने ग्रीष्म ऋतु में हरे चारे घास की कमी को दृष्टिगत रखते हुए गौवंश के उपयोग एवं जिले में संचालित गौशालाओं में भूसे की आपूर्ति के लिए केवल गेहूं भूसा को जिले की सीमा से बाहर निर्यात या परिवहन किया जाना प्रतिबंधित किया गया है उक्त आदेश आगामी दो माह की अवधि के लिए प्रभावशील रहेगा।