सिमडेगा: 50 साल पुरानी नल-जल योजना बदहाल, NOC के कारण पाइपलाइन कार्य अटका: अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा
नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने कहा कि नल-जल योजना करीब 50 साल पुरानी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। 2016 में नगर परिषद को सौंपे जाने के समय इसकी हालत खराब थी। जलापूर्ति ठप होने पर अब राजनीति हो रही है। पाइपलाइन का टेंडर हो चुका है, पर NH से NOC नहीं मिला। उन्होंने विधायक से सहयोग की अपील की।उक्त जानकारी बुधवार को 4 बजे दी गई।