चूरू: वार्ड 57 परशुराम भवन में शहरी सेवा शिविर का आयोजन, मंत्री झाबरमल खर्रा ने किया अवलोकन
Churu, Churu | Oct 17, 2025 नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबरमल खर्रा ने शुक्रवार को चूरू के वार्ड 57 परशुराम भवन में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली।