चूरू जिले में कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस अब एक्शन मोड में है। गुरुवार शाम चूरू की सदर थाना पुलिस ने पुलिस लाइन के सामने जबरदस्त नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बारगी वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन रोककर तलाशी ली। कई वाहन चालकों से पूछताछ की गई।