चूरू की ग्राम पंचायत लोहसना बड़ा और सिरसला में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की विभिन्न प्रशासनिक व राजस्व से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। विधायक हरलाल सहारण ने दोनों शिविरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लाभार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र तथा पट्टों का वितरण किया।