चूरू शहर के नया बास क्षेत्र में पुलिस के सामने झगड़ा कर धमकी देने पर कोतवाली पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर बेजुलाल ने गुरुवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि नया बास में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर के बाहर कुछ महिलाएं और 4-5 व्यक्ति आपस में उलझते मिले।