बिलासपुर: विधानसभा बिलासपुर में सपा कार्यालय का उद्घाटन, पूर्व प्रत्याशी अमरजीत सिंह की चेतावनी
समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों से पहले बिलासपुर में नए कार्यालय का उद्घाटन किया। रविवार को शाम चार बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के निर्देश पर उनके करीबी नेता आसिम राजा ने फीता काटकर उदघाटन किया। वहीं, पूर्व प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने दूसरे (अवैध) कार्यालय पर कार्रवाई की चेतावनी दी।