कासगंज: कासगंज जिला अस्पताल में बदलते मौसम के कारण उमड़ी मरीजों की भीड़, 1015 मरीजों ने कराया ओपीडी में इलाज
कासगंज जिले में इन दिनों तेज धूप और बरसात की बजह से मौसम में परिवर्तन हुआ है। जिसके चलते इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। वहीं गुरूवार की दोपहर 2 बजे तक जिला अस्पताल में 1015 मरीज पहुंचे। जिनमे बुखार। सांस लेने में दिक्कत, डायरिया के मरीज शामिल थे। जिनका जिला असताल की ओपीड़ी में इलाज़ किया गया।