कोल: धनीपुर में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव भेजा पीएम, जांच में जुटी इलाका पुलिस
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा इलाके के धनीपुर क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। इधर थाना प्रभारी महुआखेड़ा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया शव की शिनाख्त अशोक कुमार यादव निवासी थाना गंगीरी के रूप में हुई है।