चूरू: चूरु में पांच माह पहले हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 10, 2026 चूरू। पुलिस ने पांच माह पहले हुए लाखों रुपये से भरे बैग की चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रितिक उर्फ काला सांसी और सुमित सांसी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।