सिराथू: समसामयिक मुद्दों को लेकर आईजी जोन ने एसपी के साथ जिले के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया, लोगों से शांति की अपील की
प्रयागराज मंडल पुलिस महानिरीक्षक प्रेम गौतम शुक्रवार को कौशांबी पहुंचे थे कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में गए थे।जहां पर मस्जिदों के पास लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील किया है।सिराथू इलाके के कड़ा धाम और सैनी क्षेत्र में भी भ्रमण करते हुए समसामयिक मुद्दे में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है।