सिराथू: चित्रकूट में जिले के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में परिजनों ने बिसारा में सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम
कोखराज क्षेत्र के बिसारा में सड़क पर बृहस्पतिवार शाम एक लाश रखकर ग्रामीण और परिजनों ने हंगामा किया है।सिराथू एसडीएम और सीओ के समझाने व आश्वासन के बाद सड़क से लाश हटाकर जाम खत्म किया गया।बताया जाता है कि इलाके के एक व्यक्ति की लाश बुधवार रात चित्रकूट में रेलवे लाइन पर मिली थी।जमीनी मामले में हत्या हुई है।पुलिस पर परिजनों ने सुनवाते नहीं करने का आरोप लगाय है।