सिराथू: भरवारी में कांग्रेस द्वारा आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग हुए शामिल
बृहस्पतिवार रात को भरवारी नगर में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता तमजीद अहमद के द्वारा ईद मिलन का कार्यक्रम किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि आपसी भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाना।इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष समेत जिले भर के गणमान्य लोग शामिल हुए हैं।कांग्रेस प्रवक्ता ने सभी का स्वागत किया है। कार्यक्रम में सेवई और भोज भी शामिल रहा है।