अनूपपुर: अनूपपुर में हाथियों की मौजूदगी बरकरार, चौथे दिन भी भोलगढ़ के जंगल में विचरण
अनूपपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत तीन हाथियों का दल बुधवार (8 जुलाई) को लगातार चौथे दिन भोलगढ़ के कुरियारी जंगल में विचरण करता रहा। दिनभर जंगल में विश्राम करने के बाद शाम होते ही हाथी वन तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने स्नान किया और पानी पीने के बाद पुनः कुरियारी जंगल में लौटकर डेरा जमा लिया। यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से लगभग 9 किलोमीटर दूर कोतमा मार्ग स्थित .