पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, फर्जी मोबाइल व सिम कार्ड किए बरामद
पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अमजद पुत्र सब्बू मेव निवासी कठौल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मल्हाका रोड स्थित मदरसे के सामने से दस्तयाब किया गया। जांच में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे एक मोबाइल फर्जी सिम कार्ड बरामद कर शुक्रवार रात 8 बजे दी जानकारी।