कानपुर: बिठूर में मंदबुद्धि युवती को बदनीयती से दबोचने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिठूर में मंदबुद्धि युवती को बदनीयती से दबोचने व विरोध करने पर मारपीट वाले मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।युवक अपने परिवार के साथ युवती घर आया था। जहां पर उसने युवती से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने सोमवार 11:00 बजे मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।