कानपुर: कल्याणपुर के पनकी रोड पर स्थित किराना दुकान का शटर काटकर चोरों ने हजारों रुपए की नकदी की चोरी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पर स्थित वाजपेई उपभोक्ता भंडार को चोरों ने अपना निशाना बनाया और शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित नरेंद्र कुमार बाजपेई ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया चोरों ने लगभग 40 से 50 हजार की नगदी चोरी की है।पुलिस को सूचना दी गई है।