कानपुर: उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मुख्य सचिव ने कानपुर के डीएम को दिए दिशा निर्देश
कानपुर सहित पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने डीएम को दिशा-निर्देश दिए।डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 123 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 5,489 कक्ष निरीक्षक परीक्षा में तैनात होंगे। जिले में कुल 94,271 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल होगे।