बहराइच: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आरोपी ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को पीटा व नकली पिस्टल से धमकाया, जांच में जुटी पुलिस
शहर स्थित जिला अस्पताल के आपात कक्ष में भर्ती करने की जिद पर अड़ा घायल युवक चिकित्सक से उलझ गया। विवाद के बाद इमरजेंसी कक्ष में तैनात डाक्टर व फार्मासिस्ट की जमकर पिटाई कर दी। यही नही उसने नकली पिस्तौल दिखा धमकाया तो भगदड़ मच गई। बवाल के दौरान नगर कोतवाली व अस्पताल चौकी पुलिस ने पहले से घायल युवक को गिरफ्त में ले लिया। घायलों का मेडिकल कराया। जाच जारी है।