हुज़ूर: निशातपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, पीड़िता का रिश्तेदार निकला आरोपी
Huzur, Bhopal | Jan 28, 2026 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़िता के ही रिश्तेदार ने की थी। आरोपी कुछ दिन पहले पीड़िता के घर मेहमान बनकर आया था और घर की गतिविधियों की पूरी जानकारी रखता था|