हुज़ूर: भारत माता चौराहा स्थित इमारत के चौथे माले में लगी भीषण आग, 20 मिनट में पाया गया काबू
Huzur, Bhopal | Jan 28, 2026 भोपाल के भारत माता चौराहा स्थित एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर बुधवार शाम करीब 4:30 बजे भीषण आग लग गई। आग स्टोर रूम में रखे कूलर, फर्नीचर और लकड़ी के सामान में लगी, जिससे लपटें तेजी से ऊपर उठीं और धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया|