हुज़ूर: एम्स भोपाल में महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jan 28, 2026 एम्स भोपाल परिसर में लिफ्ट के अंदर महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने के मामले में बागसेवनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने गर्लफ्रेंड पर खर्च, महंगी लाइफस्टाइल और दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया |