खंडवा: अर्जुन ने 26वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल, कहा- “आपका खून किसी की जिंदगी बचा सकता है”
खंडवा के शिवाजी नगर निवासी 36 वर्षीय अर्जुन ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। सोमवार को उन्होंने जिला अस्पताल खंडवा में 26वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। अर्जुन का कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी बीमार या घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा सोमवार दोपहर 3 बजे