भदोही: भदोही के सुंदर वन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रखेंगे विशाल शिव मंदिर की नींव
भदोही जिले के सुंदरवन में प्रस्तावित 108 फीट ऊंचे शिवलिंग मंदिर का निर्माण कार्य 18 दिसंबर से शुरू होगा। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में मंदिर की नींव रखी जाएगी। इस बारे में सुंदरवन राम जानकी मंदिर की महंत राज लक्ष्मी मंडा ने बताया कि बीते दो वर्षों से यहां मंदिर निर्माण के लिए खोदाई चल रही है अब 18 से पाइल फाउंडेशन रखी जाएगी।