भदोही: दुर्गागंज में पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूल जा रहे 13 वर्षीय छात्र की हुई मौत
भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सदलूवीर में पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूल जा रहे 13वर्षीय बालक आयुष मिश्रा की मौत हो गई। बताया गया कि आयुष मिश्रा स्कूल जा रहा था इसी बीच सदलूवीर में अज्ञात पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया।