हिलसा: सरदार बिगहा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक महिला घायल
Hilsa, Nalanda | Nov 7, 2024 गुरुवार की सुबह 9:00 बजे चिकसौरा थाना क्षेत्र के सरदार बिगहा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए 112 पुलिस के मदद से अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। जख्मी महिला की पहचान सरदार विगहा गांव निवासी रंजीत प्रसाद के 30 वर्षीय पत्नी निभा देवी के रूप में किया गया।