शाहबाद: जोगीपुर नौसारा में मृतक प्रेमी युगल के घरों पर पुलिस तैनात
शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सुबह 8:00 बजे मृत अवस्था में पेड़ पर लटके पाए गए रवि उर्फ टाइगर तथा काजल के घरों पर पुलिस तैनात कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने मंगलवार को शाम 5:00 बताया सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। उसके बाद उनके घरों पर फोर्स तैनात कर दिया गया।