महोबा: थाना खन्ना पुलिस ने 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश, सिरसीकला के शम्भू और संदीप को दबोचा, मारपीट का केस
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 महोबा के खन्ना थाना पुलिस ने NBW वारंट पर वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसपी शशांक सिंह के अभियान के तहत उ0नि0 हीरामणि तिवारी की टीम ने सिरसीकला निवासी शम्भू उर्फ शबलू और संदीप पुत्र कामता को गांव से पकड़ा। दोनों पर मु0अ0सं0 37/2024 धारा 323, 504, 506 भादवि में सिविल जज कोर्ट से वारंट जारी था। विधिक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।