महोबा: रिवई में उधारी के विवाद में युवक को मारी गई गोली, ममेरे-मौसेरे भाई और रिश्ते के मामा पर आरोप
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 रिवई गांव में पैसों के विवाद में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल राहुल गोस्वामी ने अपने ममेरे भाई, मौसेरे भाई और रिश्ते के मामा पर हमला करने का आरोप लगाया है। राहुल का कहना है कि उसने आरोपियों को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे, जिन्हें वापस मांगने पर मारपीट कर गोली मारी गई। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।