शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर जंक्शन पर वंदे भारत के रुकने की मांग, 'शहीदों की नगरी' की रेल सेवा में सुधार की उठी आवाज़
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े स्थानीय व्यापारियों ने रेल मंत्री, भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने प्रमुख रूप से 'शहीदों की नगरी' शाहजहाँपुर जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव और कोरोना काल से बंद पड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन को पुनः शुरू करने की पुरजोर माँग की है।