सिमडेगा: अफीम तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, 33.767 किलो अफीम और ₹23.35 लाख नकद बरामद
सिमडेगा: एसडीपीओ सिमडेगा ने बुधवार को शाम 4:15 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर ग्रामीण पुलिस और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 33.767 किलो अफीम बरामद की गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में ₹23.35 लाख नकद सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया।