शंकर डीह से आर्म्स एक्ट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और तीन मिसफायर गोली बरामद की
परवलपुर थाना क्षेत्र के शंकर डीह गांव से आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने स्वर्गीय कृष्ण सिंह के पुत्र बलराम कुमार को एक पिस्तौल चार जिंदा कारतूस तीन मिस फायर गोली के साथ किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी परवलपुर थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार के द्वारा शुक्रवार की शाम 5:00 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि शक के आधार पर गांव में पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी।